उन्नाव जिला अंडर-16 लीग में आयुष की शतकीय पारी से यूनिक इलेवन की बड़ी जीत

[ad_1]

उन्नाव 6 मार्च : निखत स्टेडियम उन्नाव में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव के तत्वावधान में चल रही।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में आयुष की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत यूनिक इलेवन ने डीसीए ग्रीन को 204 रनों के भारी अंतर से हरा दिया।

आज के मैच में डीसीए ग्रीन के कप्तान श्रीओम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनिक इलेवन के बल्लेबाजों ने प्रारम्भ से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए टीम को तेज व मजबूत शुरुआत दी। निर्धारित 35 ओवर्स के खेल में यूनिक ने 5 विकेट खोकर 327 रन बनाए जिसमे आयुष में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 83 गेंदों में 18 चौके व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए, जबकि आदित्य ने 67 रनों की कप्तानी पारी खेली। प्रदीप ने 31 रन, रोहित 28 रन व अमित ने 17 रनों का योगदान दिया। डीसीए ग्रीन के फ़ौज़न ने 2 , पंकज शिवांशु, व अनमोल को 1-1 विकेट मिला।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ग्रीन 22.2 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। जिसमे मानस ने 51 रन, फ़ौज़न 31 रन व विकास ने 16 रन बनाये।यूनिक इलेवन के गेंदबाज आयुष, आदित्य, व प्रदीप को 2-2 विकेट मिले जबकि अवनीश को 1 विकेट मिला।आज के मैच में खिलाड़ियों से परिचय मुख्य अतिथि डीसीए उन्नाव के उपाध्यक्ष व यूपी वेट्रेन्स के उपाध्यक्ष आर0 के0 त्रिपाठी ने प्राप्त किया।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में अन्य खेलों की अपेक्षा प्रतिस्पर्धा बहुत है इसलिए आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत बहुत आवश्यक है शॉर्टकट से मंजिल हासिल नही की जा सकती।आये हुए अतिथियों का स्वागत डीसीए उन्नाव महामंत्री पी0 के0 मिश्रा, ब आभार राजेन्द्र नाथ ने व्यक्त किया। इस दौरान संयुक्त सचिव विकास सिन्हा, राजेश चौधरी, अभिनव त्रिपाठी, मंसूर खान, राजू, अजय मिश्रा, आकाश सविता, सोएब आदि लोग उपस्थित रहे।
महामंत्री पी के मिश्रा ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 9 बजे डीसीए रेड व रोवर्स इलेवन के मध्य मैच खेला जाएगा।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago