अहमदाबाद 6 मार्च: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से मात दी है. इस जीत के साथ ही इंडिया ने टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली. भारत की जीत के हीरो अश्विन और अक्षर पटेल रहे जिन्होंने दूसरी पारी में पांच -पांच विकेट झटक भारत को एक पारी और 25 रनो से जीत दिला दी। आश्विन ने आखरी विकेट को बोल्ड कर जीत दिलाया।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड पहली पारी में 205 रन ही बना पाया. भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए थे और 160 रनों की बढ़त ली थी लेकिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 54.5 ओवर में 135 रन ही बना सका और उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की तरफ से डेनियल लॉरेंस ने 95 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 कप्तान जोए रूट ने 72 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए. इसके अलावा ओली पोप ने 15 और बेन फोक्स ने 13 रन बनाए.

इसके साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा गया है। भारत इस जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. फाइनल मुकाबला इस साल 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा.

इस सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में खेला गया था, जिसे जीतकर इंग्लैंड ने 1-0 की लीड ले ली थी लेकिन भारत ने चेन्नई में ही खेले गए दूसरा टेस्ट मैच जीतते हुए बराबरी कर ली थी. इसके बाद भारत ने अहदाबाद का रुख किया था और दिन-रात के टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर 2-1 की लीड बना ली थी. अब भारत ने एक और जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम किया और साथ ही साथ टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में स्थान पक्का किया.

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago