एजीएम विवाद:-आईसीए ने भी लगायी BCA सचिव के निर्णय पर मुहर,

Khelbihar.com

पटना : आई सी ए के सचिव ने आई सी ए अध्यक्ष के हवाले से बीसीए को मेल करके कहा की, इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आई सी ए) के सदस्य और बीसीए के कमेटी ऑफ़ मनेजमेंट के खिलाडी प्रतिनिधि की उपस्थिति के बगैर कोई भी बैठक अमान्य है,

इस प्रकार के मामले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना माना जायेगा. ज्ञात हो की 31 जनवरी को आरा के होटल आदित्या इन में होने वाली ए जी एम में बीसीए के कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट के सदस्य और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में बीसीसीआई से अधिकृत अमिकर दयाल और कविता राय को ए जी एम में नहीं जाने देने तथा उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के कारण इस ए जी एम को सचिव के द्वारा रद्द कर दिया था

. इस सम्बन्ध में आई सी ए और बीसीसीआई को पूरी स्थिति से बीसीए सचिव और खिलाडियों के प्रतिनिधि (अमिकर दयाल तथा कविता राय) के द्वारा अवगत कराया गया था. आई सी ए के मानद सचिव हितेश मजुमदार के द्वारा भेजे गए मेल मे सभी मामलों को स्पष्ट कर दिया गया है. इस मेल से स्पष्ट है की खिलाडियों के प्रतिनिधि को नामित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के अनुसार आई सी ए हीं एकमात्र संस्था है.

यह मेल बीसीए अध्यक्ष के नाम से संबोधित है, तथा इसे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के आधिकाधिक मेल biharcricketassociation@gmail.com पर 11 फ़रवरी को 11.21 AM पर भेजा गया है. सचिव के आदेश से जारी….

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago