Bhaglpur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में भागलपुर जिला क्रिकेट ‘ए’ डिवीजन लीग – 2019-20 आयोजित होना है। इसमें भाग लेने वाले आठ टीमों के सचिव या उनके प्रतिनिधि रजिस्ट्रेशन फॉर्म सैंडिस कंपाउंड स्थित भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू से दिनांक – 12/02/2020 से 20/02/2020 तक प्राप्त कर सकते हैं।
भागलपुर जिला क्रिकेट ‘ए’ डिवीजन लीग में भाग लेने वाली आठों टीमों को यह सूचित किया जाता है कि वैसे खिलाड़ी जो भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग 2019-20 में शिरकत करने वाले किसी भी टीम से रजिस्टर्ड हैं, वैसे खिलाड़ियों को भागलपुर जिला क्रिकेट ‘ए’ डिवीजन लीग में नहीं खेलने दिया जाएगा।
भागलपुर जिला क्रिकेट ‘ए’ डिवीजन लीग में भाग लेने वाले आठ टीमें, जिन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेना है। वो इस प्रकार है:-
(1) बरहपुरा क्रिकेट क्लब
(2) यू. सी. सी.
(3) भागलपुर क्रिकेट क्लब
(4) यूथ कॉर्नर
(5) नवीन क्रिकेट क्लब
(6) आशादीप क्रिकेट क्लब
(7) छत्रपति क्रिकेट क्लब
(8) बरहपुरा क्रिकेट एकेडमी
यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा ने दी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…