एबीसीए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता:-विपल सुभाषी और सुधीर सिन्हा संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Khelbihar.com

पटना।। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित लाला लाजपतराय स्मृति ए बी सी ए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए छठे चक्र की समाप्ति के बाद विपल सुभाषी और सुधीर सिन्हा 5.5 अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

शनिवार को सुबह खेले गए पांचवे चक्र के मुकाबले में विपल ने शिवप्रिय भारद्वाज और सुधीर ने रूपेश रामचन्द्र को हराकर बढ़त बना ली थी।। वहीं शीर्ष पर चल रहे एक और खिलाड़ी स्कंद त्रिपाठी सौरभ रूप से हार गये।इस तरह छठे चक्र के लिए सिर्फ विपल एवं सुधीर शीर्ष पर  बचे। छठे चक्र के आपसी भिड़ंत में  इन दोनों खिलाड़ियों ने महज सात चालों में अंक बांटकर अपनी संयुक्त अग्रता बनाये रखी।दूसरे स्थान पर पांच अंको के साथ दस खिलाड़ी संयुक्त रूप से अपनी दावेदारी बनाये हुए हैं।

 छठे चक्र में दो और तीन  नम्बर बोर्ड पर खेल रहे स्वप्निल राज एवं सौरभ रूप तथा शिवम कुमार सिंह एवं पीयूष कुमार के परिणाम भी अनिर्णीत रहे। चौथे बोर्ड पर दिल्ली के आष्मान गुप्ता ने उप्र के शिवम पाण्डे को काले मोहरो से खेलते हुए पचास चालों में मात दे दी। वहीं सुबह के चक्र में विपल सुभाषी से अंक गंवा चुके शिवप्रिय भारद्वाज ने बोर्ड नम्बर पांच पर नीतिन कुमार को मात देकर पुनः वापसी कर ली।छठे बोर्ड पर आशीष राज ने काले मोहरों से मान्या दीप्तम को राय लोपेज़ के खेल में पराजित किया।

बिहार की वरिष्ठ महिला खिलाड़ी मिन्की सिन्हा और राष्ट्रीय अंडर-9 चैम्पियन स्नेहा  हलधर के बीच खेली गई फ्रेंच की बाज़ी 23 चालों के बाद ड्रा हो गई।आठवें बोर्ड पर सिद्धार्थ खन्ना ने लगातार दो ड्रा खेलने के बाद आज रोहन कुमार को पराजित कर अपनी अग्रता दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से बना ली।बोर्ड नम्बर नौ और दस पर स्कंद त्रिपाठी और प्रशांत भारद्वाज ने क्रमशः राज आर्यन और रूपेश रामचंद्र को पराजित कर पांच अंको के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे खिलाड़ियों में अपनी नाम दर्ज करा ली।

अन्य मुख्य परिणाम इस तरह रहे:-11) रामकृष्ण मिश्रा 4.5 ने रितेश कुमार 3.5 को12)मिन्हाजुल होदा 4.5 ने केशवेंद्र मिश्रा 3.5 को13)शिवम वर्मा 4.5 ने देव राज 3.5 को14)मरियम फ़ातिमा 4.5 ने संजय जायसवाल 3.5 को16)अमन कुमार 4.5 ने प्रशांत कुमार सिंह 3-5 को17)विभाष कुमार सिन्हा 4.5 ने अश्विनी 3.5 को18)शनि कुमार सोनी 4.5 ने अमित पासवान 3.5 को19)प्रत्युष कुमार 4.5 ने रेयान मोहम्मद 3.5 को 20)अक्षत चौरसिया 4.5 ने विशाल कुमार 3.5 को पराजित किया जबकि 15) कृष्ण मोहन 4 एवं प्रकाश भारद्वाज 4 की बाजी अनिर्णीत रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago