जहानाबाद बी-डिवीजन लीग में चैलेंजर क्रिकेट क्लब 27 रनों से जीती।

Khelbihar.com

जहानाबाद। प्रखण्ड मुख्यालय के गांधी मैदान में चल रहे जिला स्तरीय बी डिवीज़न क्रिकेट लीग में आज चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाए,जिसमे चैलेंजर टीम की ओर से अभिनव ने 33, विकास,विश्वजीत,हर्षरंजन ने 18-18 रन जबकि रुद्र ने 17 रनों का योगदान दिया।

प्रेम ट्रांसपोर्ट टीम की ओर से गेंदबाजी में देव,रोहित,शम्भू ने तीन-तीन विकेट जबकि कुमार आलोक ने एक विकेट लिए।निर्धारित 30 ओवरों में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेम ट्रांसपोर्ट की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन बीच के बल्लेबाज के लचर प्रदर्शन के वजह से पूरी टीम 21 वें ओवर में 102 रनों पर सिमट गई।प्रेम ट्रांसपोर्ट की टीम की ओर से रोहित ने 25 परवेज ने 23 रनों का योगदान दिया।

चैलेंजर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुंदन ने शानदार चार विकेट झटके,वहीं हर्ष ने भी 2 विकेट लिए।इस तरह से चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने प्रेम ट्रांसपोर्ट की टीम को 27 रनों से हरा कर पहली जीत दर्ज की।मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए चैलेंजर टीम के कुंदन को मैन ऑफ द मैच देकर अम्पायर श्रीकांत शर्मा ने सम्मानित किया।

कल का मैच इलेवन स्टार बनाम आर्यभट्ट क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 7 बजे से होगा।उक्त आशय की जानकारी लीग के कन्वेनर डीके पाल ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago