बबलू प्रीमियर लीग में माँ जानकी स्टार ने बबलू सुपर किंग को 5 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

मुज़्ज़फ़ररपुर।। शनिवार को खेले गए बबलू प्रीमियर लीग-के अंतिम लीग मैच मे माँ जानकी स्टार ने बबलू सुपर किंग को पांच विकेटों से हराया ।

टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बबलू सुपर किंग की पूरी टीम 71 रनों पर ही सिमट गई । बबलू सुपर किंग के तरफ से अतित ने 17 रन एवम् विकी ने 14 रनों का योगदान दिया ।माँ जानकी स्टार के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य कुमार ने 4 विकेट , मनी ने 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए माँ जानकी स्टार ने पांच विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया ।माँ जानकी के तरफ से मिठ्ठू ने 42 रन बनाए ।बबलू सुपर किंग के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विक्रांत रंजन ने 2 विकेट एवम् रौशन ने 1 विकेट लिए ।

इस मैच के मैन ऑफ दि मैच आदित्य कुमार को दिया गया । आदित्य कुमार ने 4 विकेट एवम् 8 नाबाद रन बनाए ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago