एशेज में पहले दिन स्टीव स्मिथ ने लगाया शतक ,क्लिक कर पढ़े

Khelbihar.com

चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2019 की एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को एजबेस्टन में शुरू हुए पहले टेस्ट का पहला दिन स्टीव स्मिथ और स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने शुरुआती तीन विकेट मात्र 35 रन पर ही गंवा दिए। इससे पहले कि टीम संभल पाती, ब्रॉड और वोक्स की सटीक गेंदबाजी आगे उसने मात्र 122 रन पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए। हालांकि एक साल के बैन के बाद टेस्ट में वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने टीम का एक छोर संभाले रखा और टीम के लिए अहम रन बनाते रहे। स्मिथ ने पीटर सिडल के साथ मिलकर नौंवे विकेट के लिए 88 रनों की बड़ी साझेदारी की।

दोनों ने मिलकर मुश्किल में फंसी टीम को बाहर निकाला और स्कोर को 200 के पार ले गए। सिडल ने आउट होने से पहले 85 गेंदों में 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सिडल के आउट होने के बाद स्मिथ ने तेजी से खेलना शुरू किया और अपना 24वां टेस्ट शतक पूरा किया। स्मिथ ने लायन के साथ भी मिलकर आखिरी विकेट के लिए 74 रन जोड़े।

ब्रॉड की गेंद पर आउट होने से पहले स्मिथ ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 219 गेंदों में 144 रन बनाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में 284 रन पर आल आउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5 और क्रिस वोक्स ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की तरफ से रोरी बर्न्स और जेसन रॉय क्रीज पर मौजूद हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

12 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

20 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago