Patna:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सेना के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी ने कश्मीर में सेना के साथ दो हफ्ते की अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. धोनी पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं.
उनकी तैनाती 31 जुलाई से 15 अगस्त तक आरआर की विक्टर-फोर्स में हुई है. ट्रेनिंग शुरू होने के बाद गुरुवार को उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वे अपने दल के साथियों के साथ दिखे रहे हैं
इस तस्वीर में धोनी के हाथ में एक बैट है जिस पर वे अपना आटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि धोनी जिस रेजीमेंट का हिस्सा हैं उसमें करीब 700 सैनिक शामिल है. धोनी इस रेजीमेंट के साथ रहकर दिन-रात की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे.
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…