इंग्लैंड।। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने रविवार को कहा कि अभ्यास के दौरान स्टीवन स्मिथ को बल्लेबाजी करते देखना ‘सचिन तेंदुलकर को बल्लेबाजी करते हुए देखने’ जैसा था. बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले स्टीव स्मिथ ने विश्व कप के लिए इंग्लैंड पहुंचने पर टीम के पहले अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया
क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू के अनुसार, नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर शॉट लगाने के दौरान लैंगर ने कहा, “यह सचिन तेंदुलकर को बल्लेबाजी करते हुए देखने जैसा ही था.” उन्होंने कहा, “मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अभ्यास मैचों में स्मिथ को बल्लेबाजी करते हुए देखा. वह इस खेल का मास्टर है, इसलिए उसकी टीम में वापसी अच्छी है.”
कंगारू टीम कोच ने कहा, “यह मेरे लिए काफी खुशी की बात है क्योंकि चाहे एंजैक कोव पर हो या लंच रूम में या हम बस प्लेइंग कार्ड पर हैं. वह पूरे समय बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह बल्लेबाजी करना पसंद करते है.”
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…