युवराज सिंह ले सकते है इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर,क्लिक कर देखे।।

Khelbihar.com

नई दिल्ली:बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि युवराज जल्द ही इंटरनेशनल और फर्स्ट क्लास से रिटायर हो सकते हैं. वहीं आनेवाले समय में वो GT20 (कनाडा), यूरो टी20 स्लैम (आयरलैंड) और हॉलैंड में टी20 लीग खेल सकते हैं क्योंकि उन्हें यहां से ऑफर आ चुके हैं।।

 युवराज सिंह लिमिटेड ओवर क्रिकेट के एक बड़े खिलाड़ी है. लेकिन अब ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने का मन बना रहा है तो वहीं आईसीसी स्वीकृत विदेशी टी20 लीग में फ्रीलांस करियर बनाने की प्लानिंग कर रहा है।

पंजाब के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को अगर बीसीसीआई अनुमति देती है तो युवराज सिंह एक अलग तरह से टी20 लीग में अपना करियर शुरू कर सकते हैं. युवराज के भविष्य को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि शायद वो कभी दोबारा भारतीय टीम का हिस्सा न बन पाए।

हाल ही में इरफान पठान ने अपना नाम कैरेबियन प्रीमियर लीग में ड्रॉफ्ट किया था लेकिन पठान एक एक्टिव फर्स्ट क्लास प्लेयर हैं जिन्होंने बीसीसीआई से अनुमति नहीं ली है. इसके बाद इरफान को ड्रॉफ्ट से नाम वापस लेने को कहा गया. वहीं अगर युवराज की बात करें तो अगर वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायर भी हो जाते हैं तो तब भी वो टी20 प्लेयर के तौर पर रजिस्टर्ड होंगे. इसपर बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इसके लिए नियमों की जांच करनी होगी।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

15 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

16 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

2 days ago