पटना।। राजधानी के बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क (जीपीओ गोलंबर) क्रिकेट ग्राउंड पर 16 वर्ष कम आयु के बच्चों के लिए आयोजित होने वाले समर क्रिकेट कैंप में अबतक 58 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।यह कैम्प रणजी ट्रॉफी प्लेयरों के दिशा निर्देश में आगामी 5 जुलाई से 15 जुलाई, 2019 तक आयोजित की जाएगी।।यह जानकारी हरीश चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कैंप में जो भी खिलाड़ी भाग लेंगे उन्हें इंट्री फॉर्म के साथ आधार कार्ड या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज संलग्न जमा करना होगा। इन सारे कागजातों के साथ प्रतिभागी बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में हरीश चौधरी से शाम तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक संपर्क करना होगा।
इंट्री फॉर्म भी वहीं मिलेगा। भाग लेने की अंतिम तिथि चार जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यह कैंप शाम तीन बजे से छह बजे तक चलेगा। इस ट्रेनिंग कैंप के दौरान क्रिकेटरों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेटकीपिंग ट्रेनिंग के साथ-साथ फिटनेस के गुर सिखाये जायेंगे।
बल्लेबाजी का गुर पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर मनोज यादव, गेंदबाजी का गुर पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर धीरज कुमार सिखायेंगे। खिलाड़ियों को फिट रहने व इंजुरी से बचने के लिए गुर ट्रेनर कुंदन कुमार सिखायेंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…