पटना। बिहार में महिला क्रिकेटर को आगे ले जाने के उद्देश्य सेे लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि एक एकेडमी खोली जाए जिसमें उन्हें बेहतर ट्रेनिंग एक्सपर्ट के जरिए मिल सके।
यह जानकारी देते हुए लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल की निदेशिका मीनू सिंह ने बताया कि स्कूल की प्राचार्या शालिनी सिंह महिला क्रिकेटरों के आगे बढ़ाने के लिए काफी उत्सुक हैं इसीलिए यह निर्णय लिया गया कि महिला क्रिकेट एकेडमी को फिर से खोला जाय।
उन्होंने आगे बताया कि इस एकेडमी में सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को महिला क्रिकेटरों को ट्रेनिंग की जायेगी जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 15 साल से कम उम्र वाले बालक क्रिकेट प्लेयरों को ट्रेनिंग दी जायेगी। इच्छुक खिलाड़ी (महिला व बालक) विशेष जानकारी के लिए सुभद्रा कुमारी से लोहियानगर माउंट कार्मेल हाईस्कूल में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपर्क करें।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…