देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा प्रेस विग्यप्ति जारी कर खेलबिहार. कॉम न्यूज़ को जानकरी दी कि उत्तराखण्ड ने सत्र 2020 – 21 के लिए प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के ऑनलाईन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है ।
सभी क्रिकेट खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वह अपने संबंधित जिला इकाई एसोसिएशन से संपर्क करें एवं क्रिकेट टूर्नामेंट हेतु ऑनलाईन पंजीकरण करायें । यह पंजीकरण हर ग्रुप के खिलाड़ी ( Boys and Girls ) का होगा । ऑनलाईन पंजीकरण करने के बाद ही खिलाड़ी ‘ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड ‘ के सभी वर्गो के टूर्नामेन्ट में भाग ले पायेगा ।
ये दस्तावेज होंगे जरूरी-
प्रत्येक खिलाड़ी को ऑनलाईन पंजीकरण के लिए जन्म प्रमाण पत्र ( ऑनलाईन / मुद्रित ) आधार कार्ड , पिछले तीन वर्ष के समस्त शैक्षिक प्रमाण – पत्र , यदि पिछले तीन वर्षों में कोई स्कूल परिवर्तित किया हो तो उसका ट्रांसफर सर्टीफिकेट चाहिए । समस्त दस्तावेज हेतु आप जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ।
कोई भी प्रतिभागी जो कि उत्तराखण्ड का निवासी है किसी भी जनपद से ऑनलाईन पंजीकरण करा सकता है । अन्य किसी भी सूचना हेतु अपने जिला एसोसिएशन से सम्पर्क करें ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…