Bhagalpur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को साई क्रिकेट क्लब नारायणपुर ने उड़ान क्रिकेट क्लब को चार विकेट से पराजित कर दिया।
उड़ान क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 23.1 ओवर खेलकर 113 रनों पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में विवेक में 38 रनों की पारी खेली। प्रियरंजन ने 19 रनों का योगदान दिया। अभिनव ने 15 रन बनाए। साई क्रिकेट क्लब नारायणपुर की ओर से गेंदबाजी में 12 वर्षीय दाएं हाथ के लेग स्पिनर श्रीहरि ने 4 ओवर में 18 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट लिये। मुकेश कुमार, सैयद अली, मिलन व अंशु ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।
114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई क्रिकेट नारायणपुर की टीम 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में सैयद अली ने नाबाद 28 रनों की शानदार पारी खेली। अभिषेक ने 27 रनों का योगदान दिया। अंशु ने 16, मुकेश कुमार ने 15 रन बनाए। उड़ान क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में साहिल ने 5 ओवर में एक मेडन देकर 17 रन पर चार विकेट लिये। हर्षित ने दो विकेट लिया।
अंपायर की भूमिका कृष्णा व राहुल ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। शनिवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में नीलकंठ क्रिकेट क्लब बनाम हैप्पी वैली स्कूल के बीच मैच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…