गर्दन पर गेंद लगने से युवा क्रिकेटर की मौत,देखे पूरी न्यूज़।

Khelbihar.com

पटना।। क्रिकेट की बॉल ने गुरुवार को एक युवा क्रिकेटर की जान ले ली। दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में खेले गए मैच के दौरान युवा क्रिकेटर की गर्दन पर गेंद लगी और उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्‍तर कश्‍मीर के बारामूला जिला स्थित पट्टन के निवासी 18 वर्षीय जहांगीर अहमद वार को गर्दन पर गेंद लगी थी। वह बारामूला की तरफ से बुदगाम के खिलाफ अंडर-19 का मैच खेल रहे थे।

मट्टन पुलिस स्‍टेशन के अधिकारी ने कहा कि यह मौत संयोगवश हुई क्‍योंकि हेलमेट पहनने के बावजूद गेंद उनकी गर्दन के नाजुक जगह पर लगी। अधिकारी ने कहा, ‘जब उसे गेंद लगी तो वह बेसुध हो गया था। उसे जब नजदीकी अस्‍पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्‍टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।’ स्‍थानीय लोगों ने बताया कि बाएं हाथ का बल्‍लेबाज वार 11वीं क्‍लास में पढ़ रहा था। उसने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन चूक गया।

युवा सेवाएं और खेल के महानिदेशक सलीम उर रहमान ने कहा कि वार को बिलकुल वैसे ही गेंद लगी, जैसे ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज फिलिप ह्यूज को शेफील्‍ड शील्‍ड मैच के दौरान लगी थी। याद हो कि 25 नवंबर 2014 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सीन एबट की गेंद पर ह्यूज चोटिल हो गए थे। दो दिन के बाद उनकी मौत हो गई थी।

रहमान ने कहा, ‘शायद तब गेंदबाज ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर वार ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया होगा। हालांकि, उन्‍होंने हेलमेट पहना था, जिसमें सभी जरूरी चीजें लगी हुई थीं, लेकिन गेंद हेलमेट पर नहीं बल्कि गर्दन पर जा लगी। यह ब्रेन स्‍टेम की चोट थी। मैदान से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर अस्‍पताल है। हमने अस्‍पताल में न्‍यूरोसर्जन को तैयार कर रखा था। मगर अस्‍पताल में उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago