धोनी के बल्लेबाजी ऑर्डर में बदलाव को लेकर बोले रवि शास्त्री,देखे पूरी न्यूज़।

Khelbihar.com

मैनचेस्टर। महेंद्रसिंह धोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में देरी से भेजे जाने को लेकर बहस अभी भी जारी है। हर कोई यह जानने को बेकरार है कि ऐसी विषम परिस्थिति में धोनी को सातवें क्रम पर क्यों भेजा गया। इस मामले में टीम के चीफ कोच रवि शास्त्री ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा।

शास्त्री ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि धोनी को सातवे क्रम पर भेजने का फैसला पूरी टीम का था। अगर धोनी को जल्दी भेजा जाता और वे आउट हो जाते तो लक्ष्य हासिल करने का पूरा प्लान ही अधर में लटक जाता। यह तय किया गया था कि उन्हें सातवें क्रम पर भेजा जाए ताकि वे निचले क्रम के बल्लेबाजों को लेकर खेले। हम उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहते थे, वो दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर हैं और अगर हम उनका सही उपयोग नहीं करते तो यह अन्याय होता।

उन्होंने कहा कि धोनी अद्भुत खिलाड़ी है और वे सही तरीके से टारगेट की तरफ बढ़ रहे थे। उन्हें पता था कि अंतिम ओवर जिमी नीशम डालेंगे और वे उसी हिसाब से मैच में आगे बढ़ रहे थे। वे दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से गप्टिल के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हुए और इस हार की निराशा उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मे 240 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 24 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे। धोनी से पहले बल्लेबाजी के लिए जब दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या उतरे तो फैंस को आश्चर्य हुआ था। टीम इंडिया 49.3 ओवरों में 221 रनों पर सिमट गई थी और उसे 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

वैसे मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान विराट कोहली ने भी यह कहा था कि धोनी को सातवें क्रम पर भेजने का टीम का फैसला था और वे चाहते थे कि धोनी एक छोर थामे रखकर निचले क्रम के बल्लेबाजों को साथ लेकर खेले।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago