बिहार क्रिकेट संघ ने बिहार रणजी टीम के पूर्व कप्तान सुनील कुमार को किया सस्पेंड।

Khelbihar.com

पटना। बीसीए द्वारा जिस सुनील कुमार को सस्पेंड किया गया है वह बीसीए से जुड़े हुए है और वह अपने बिहार रणजी टीम के पूर्व कप्तान और बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के सेलेक्शन कमेटी के पूर्व चेयरमैन  रह चुके है।।दरसल इसकी जानकारी तो सुनील कुमार को भी नही दी गयी है।

इसकी जानकारी बीसीए के नई ऑफिसियल वेबसाइट www.biharcricketassociation.in पर डाल रखी है।यह जानकारी बीसीए सस्पेंशन लिस्ट  में देखने को मिल रहा है।

Website screenshot


इसके बारे ने जब सुनील कुमार  से पूछा गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया और सुनील कुमार ने कहा कि हमें इस संबंध में कोई शोकॉज नोटिस नहीं भेजा गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने हमे जो नोटिस दिया था उसका जबाब हमने बीसीए को भेज दिया है।।

जब मीडिया रिपोर्टर के द्वारा बीसीए  अध्यक्ष गोपाल बोहरा से  दूरभाष कर उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि यह फैसला कब हुआ हमारी जानकारी में नहीं है। मैं इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता हूं।

धरने पर बैठे थे सुनील कुमार।।

आपको बता दे कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ख़िलाफ़ जब भोजपुर में क्रिकेट खिलाड़ियो को मार पीट की खबर आई थी तो उसके बाद  सुनील कुमार मोइनुल हक़ स्टेडियम के बाहरी परिसर में धरने पर बैठ गए थे और बीसीए के खिलाफ ज़ोरदार आवाज उठाई थी।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago