क्रिकेट मेरी जान।

गांगुली को एनसीए सुधारना होगा,हमारा भविष्य है उसमें-लक्ष्मण

Khelbihar.com

Patna:टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि सौरव गांगुली को बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के सुधार पर फोकस करना चाहिए। मध्यक्रम के इस पूर्व बल्लेबाज के मुताबिक, एनसीए को रिहैबिलेटेशन सेंटर ही नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा- यहां भारतीय क्रिकेट का भविष्य यानी युवाओं को निखारने पर फोकस होना चाहिए। लक्ष्मण ने कहा कि सौरव प्रशासक के तौर पर भी कामयाब साबित होंगे। गांगुली 23 अक्टूबर को बीसीसीआई के अध्यक्ष बने हैं।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सलाहकार हैं लक्ष्मण
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ ही वीवीएस लक्ष्मण भी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सलाहकार हैं। दोनों की नियक्ति सौरव ने इस संगठन के अध्यक्ष रहते हुए की थी। सौरव ने विजन 2020 नामक कार्यक्रम भी बनाया था। सौरव के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद लक्ष्मण को उनके काफी उम्मीदें हैं।

हैदराबाद के इस पूर्व बल्लेबाज के मुताबिक, “एनसीए भारतीय क्रिकेट के भविष्य को सहेजने और संवारने की जगह है। लेकिन, कुछ वक्त से यह रिहैबिलेटेशन सेंटर में तब्दील हो गया है। सौरव भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं।”


लक्ष्मण ने एनसीए के कायाकल्प की जरूरत को एक उदाहरण से समझाया। कहा, “हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यहां सीरीज खेली और उसका प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। इसके पहले उनकी टीम इतनी कमजोर कभी नहीं थी। इसकी वजह ये है कि उनकी घरेलू क्रिकेट का स्तर गिर चुका है। हम इसलिए कामयाब हैं क्योंकि घरेलू क्रिकेट के मामले में हम काफी आगे हैं।

लक्ष्मण ने आगे कहा- हमारी सबसे बड़ी ताकत ही यही है कि हमारे पास भविष्य के लिए गजब की प्रतिभाएं मौजूद हैं। सौरव खिलाड़ी के रूप में जितने कामयाब रहे, उससे ज्यादा वो सफल कप्तान साबित हुए। उन्होंने टीम इंडिया की सोच ही बदल दी थी। साल 2000 के बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा।”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

18 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

19 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago