Patna:कर्नाटक ने तमिलनाडु को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली है। शुक्रवार को बेंगलुरु में खेला गया फाइनल बारिश से प्रभावित रहा। तमिलनाडु ने पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। कर्नाटक ने 23 ओवर में 146 रन बनाए। इसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका। वीजेडी नियम के आधार पर कर्नाटक का लक्ष्य 23 ओवर में 87 रन माना गया। इसी आधार पर उसे 60 रन से जीत मिली।
कर्नाटक के लिए तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने जन्मदिन पर हैट्रिक समेत पांच विकेट लिए। लोकेश राहुल ने नाबाद 52 रन बनाए।
तमिलनाडु की शुरुआत खराब रही। मुरली विजय शून्य पर मिथुन का शिकार बने। रविचंद्रन अश्विन भी 8 रन ही बना सके। अभिनव मुकुंद ने 85, बाबा अपराजित ने 66 और विजय शंकर ने 38 रन बनाए। अंतिम ओवर में मिथुन ने तीन लगातार गेंदों पर शाहरुख खान, एम. मोहम्मद और एम. अश्विन के विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। लिस्ट ए क्रिकेट में यह उनकी पहली हैट्रिक और पहली बार ही पांच विकेट हैं। कर्नाटक ने घरेलू एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट (विजय हजारे ट्रॉफी) चौथी बार जीता है। इसके पहले, 2013-14, 2014-15 और 2017-18 में भी कर्नाटक ही विजेता रहा था।
लोकेश राहुल ने विजय हजारे ट्रॉफी में विकेटकीपर और ओपनर की दोहरी जिम्मेदारी निभाई। फाइनल में भी उन्होंने यही किया। विकेट के पीछे उन्होंने तीन कैच लिए। बाद में जब तेज बल्लेबाजी की जरूरत थी तो इस काम को भी अंजाम दिया। 72 गेंद पर 52 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 55 गेंद पर 69 रन की तेज पारी खेली।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…