चमोली 12 अप्रैल : आज़ पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली के दो मुकाबले खेले गए पहला मुकाबला लिटिल मास्टर गैरसैंण और गोपेश्वर के बिच खेला गया जिसमे गोपेश्वर बुल्स ने लिटिल मास्टर को 124 रनो से हराया जबकि दूसरा मुकाबला यंग स्टार पोखरी ओर एल एम् स्पोर्ट्स के बीच खेला गया जिसमे एलएम स्पोर्ट्स की टीम यंग स्टार को 9 विकेट से हराया।
आज के पहले मुकाबले में गोपेश्वर बुल्स की टीम 31.2 ओवर में 203 रन बनाया जिसमे पवन सिंह ने 61 रन ,सूरज 35 रन और आयुष ने 27 रन बनाया। गेंदबाजी में प्रांजल नौटियाल ने चार ,रघुवीर ने तीन और केशर ने दो विकेट झटका। जबाब में उत्तरी लिटिल मास्टर की टीम साहिल के 21 रन,राजेंद्र के 18 रनो के मदद से सिर्फ 79 रन बनाकर ढेर हो गया। गेंदबाजी करते हुए बिपिन और सौरव को दो-दो तथा अनूप को एक विकेट मिला।
आज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर यंग स्टार की टीम 14.1 ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जिसमे धीरज ने 16 रन सबसे अधिक बनाया। गेंदबाजी में दीपक ने चार ,मुकेश ने दो तथा ध्यान सिंह ने एक विकेट झटका। जबाब में उत्तरी एलएल स्पोर्ट्स की टीम मुकेश के 47 रन ,राकेश के 17 रन और दीपक के तीन रन के मदद से सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गेंदबाजी में सिर्फ दीपेंद्र सिंह को एक विकेट मिला।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…