महिला सुपर सीरीज में प्रीति ने जड़ा अर्धशतक,शिखा इलेवन ने अपूर्वा इलेवन को 8 रन से हराया

पटना  12 अप्रैल:  मनोज कमलिया स्टेडियम में बिहार की लगभग सभी बेहतरीन महिला खिलाड़ियो का जमावड़ा दिखा।  वजह थी महिला सुपर सीरीज की दूसरी मैच का।

शिखा XI ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 124 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया ।

सलामी बल्लेबाज प्रीति ने एक तरफ से जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शानदार 54 रन मात्र 27 गेंदो पर बनाये। दूसरे तरफ से सभी बल्लेबाज जल्दी जल्दी आउट होते चले गए ! आरती 27, सोनी 10, और अंशु 12 अन्य प्रमुख स्कोरर रहे। अपूर्वा XI की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान अपूर्वा ने 4/29, रेखा ने जबरदस्त कसी हुई गेंदबाजी की और चार ओवर में मात्र 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए । निक्की ने 2 और सृष्टि को एक विकेट मिला।

125 का पीछा करने उतरी अपूर्वा XI की टीम निर्धारित 20 ओवर में 116 रन बना सकी और 8 रन से पराजित हुई बल्लेबाजी में वैदेही ने 30, हर्षिता 16, सुहानी 15 एवं रचना 10 प्रमुख स्कोरर रहे। शिखा XI की ओर से अंशु ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट, आरती 24/2, शिखा 24/3 प्रमुख गेंदबाज रहीं जबकि प्रीती को एक विकेट मिला
मैच के दौरान कन्हैया यादव, जिला एवं विश्वविद्यालय खिलाडी आशुतोष, रणजी खिलाडी रजनीश भी थे जिन्होंने खिलाड़िओं को खूब उत्साहवर्धन किया तथा कन्हैया यादव को ऐसे मैच आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया ! मैच के दौरान कोविड सम्बंधित सभी बचाव के निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago