जब बीसीए सचिव निलंबित है तो उसके आदेश से कार्य कैसे हो रहा?क्या अध्यक्ष का फ़ैसला था झूठा

Khelbihar.com

Patna: बिहार क्रिकेट में कुछ दिनों से कुछ भी ठीक नही चल रहा है बीते कल बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के एक ऑफिसियल वेबसाइट पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवरी के ऊपर आरोप लगाते हुए एक नोटिफिकेशन जारी हुआ जिसमें कहा गया कि कैसे बिहार के विकास के राह में बाधा बन रहे है अध्यक्ष महोदय।

बिहार क्रिकेट संघ के वेबसाइट www.biharcricketassocition.in पर जारी नोटिफिकेशन में अध्यक्ष की हर उस फैसले को दिखाया गया है लेकिन यह नोटिफिकेशन किसके आदेश से जारी किया गया है इसका जिक्र नही है।

ओहि खेलबिहार के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो बिहार क्रिकेट में इस बात की चर्चा है कि जब बीसीए अध्यक्ष ने एजीएम मीटिंग में कहा था कि बीसीए सचिव को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और उसके जगह सारे काम बीसीए के संयुक्त सचिव देखेंगे तो कोई भी बीसीए की ख़बर जैसे ट्रायल, टीम घोषणा इत्यादि में बीसीए सचिव के नाम से आदेश क्यो जारी होता है? क्या बीसीए अध्यक्ष ने जो फैसला एजीएम में किया था वह झूठे थे।यह चर्चा बिहार क्रिकेट जगत में हो रही है और कल जो अंडर-19महिला टीम लिस्ट जारी हुई है जो बीसीए की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी है उसमें भी लिखा गया है कि नोटिफिकेशन सचिव के आदेश से जारी है।

ये लिस्ट में देखा जाए तो सचिव संजय कुमार के हस्ताक्षर से जारी है जो 14 फरवरी आज से शुरू हुई सीके नायुडू ट्रॉफी की है।

जबकि बीसीए सचिव ने एजीएम को रद्द करने की बात कही है और बीते दिनों में ईसीए ने मेल कर बीसीए सचिव के फैसले को सही ठहराया है हालांकि इस पर बीसीए सीईओ ने बयान जारी कर कहा था कि ईसीए के मेल से लोगो मे भ्रम फैलाया जा रहा है।

इन सब बातों की चर्चा बिहार क्रिकेट में जोडे से चल रही है और क्रिकेट जानकारों की माने तो जल्द ही बिहार क्रिकेट में बहुत बड़ा तूफान आने वाला है ।क्रिकेट की अपडेट के लिए लाइक कर जुड़े हमारे फवेबूक पेज से ताकि खबरे देखे पहले आप क्लिक कर लाइक करे- khelbihar.com page

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

12 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

20 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago