Patna:7 से 10 फरवरी 2020 नासिक , महाराष्ट्र के स्वर्गीय मीना ताई ठाकरे स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रिय पेंचक सिलाट ( मार्शल आर्ट ) फेडरेशन कप में बिहार कि टीम ने 1 सिल्वर और 6 कांस्य पदक प्राप्त किया ।
इस प्रतियोगिता में पुरे देश से 25 राज्य और 5 केंद्र शाषित प्रदेश कि टीमों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे 25 सदस्यीय बिहार कि टीम ने हिस्सा लिया था |
इसमें अविनाश कुमार – रजत पदक , गौतम प्रताप सिंह – कांस्य , मोहित कुमार – कांस्य , प्रभात कुमार – कांस्य , शेखर सुमन – कांस्य , बिपुल कुमार – कांस्य , मनोज कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया । पंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ० रंजीत कुमार सिंह आइ०ए०एस० ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया और कहा है कि बहुत जल्द सम्मान समारोह आयोजित कर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्तकृत किया जायेगा |
इस बात कि जानकारी पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव गौतम प्रताप सिंह ने दी ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…