Kishanganj: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग का आज B डिवीज़न का मुकाबला फ्रेंडस एलेवन जूनियर बनाम कजला मनी क्रिकेट क्लब के बीच 30-30 ओवरों का खेला गया जिसमें फ्रेंड्स एलेवन जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स जूनियर सभी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 62 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें सिद्दीक ने 30 और संजय कुमार ने 4 रनों का योगदान दिया वही कजला मनी क्रिकेट क्लब के रतन ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके एवं मिथुन ने दो विकेट ।
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कजलामनी क्लब आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें रोहित ने 26 और सुभाष ने 16 रनों का योगदान दिया वहीं जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिथुन ने दो विकेट हासिल किए शानदार गेंदबाजी के लिए रतन को मैन ऑफ द मैच चुना गया रतन ने 6 ओवर में 20 रन देकर 6 सफलताएं अर्जित की आज के अम्पायर थे अविनाश और अमन स्कोरर फैजान मुर्तुजा । कन्वेनर – बीर रंजन
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…