जहानाबाद बी-डिवीजन लीग में नारायण मेमोरियल सीसी की जीती।

Khelbihar.com

जहानाबाद।। मखदुमपुर के गांधी मैदान में चल रहे बी डिवीज़न क्रिकेट लीग के एक अहम मुकाबले में नारायण मेमोरियल की टीम ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हरा दिया।चैलेंजर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन बनाये।जिसमे रुद्रा ने 57 जबकि आर्यन 12 और विश्वजीत ने 17 रनों का योगदान दिया।

नारायण मेमोरियल टीम की ओर से गेंदबाजी में अंकित ने 2 और राजीव तथा आदित्या ने एक -एक विकेट लिए।158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायण मेमोरियल की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 22 वें ओवर में लक्ष्य को 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।जिसमे मो आतिफ़ ने 67 रन और मोहित ने 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

गेंदबाजी में चैलेंजर टीम की ओर से अंकित ने दो विकेट लिए।मैच में शानदार 67 रनों की पारी खेलने के लिए विजेता टीम के आतिफ़ को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।कल का मैच प्रेम ट्रांसपॉर्ट और इलेवन स्टार की टीम के बीच सुबह 7 बजे से होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago