भारत के अंडर-19 वर्ल्डकप खिलाड़ी पर उम्र में फर्जीवाड़ा करने का आरोप,देखें कौन है

Khelbihar.com

दिल्ली।। मनजोत कालरा ने 2018 के अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत के लिए मैच जिताऊ पारी खेलते हुए नाबाद 101 रन बनाए थे.दिल्ली पुलिस ने 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे मनजोत कालरा के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है.

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में इस बात की जानकारी दी गई है कि मनजोत कालरा ने अपनी उम्र को एक साल कम करके बताया था. दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उम्र को लेकर की फर्जीवाड़े के इस मामले में जांच कर रही है.

अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए किया फर्जीवाड़ा
दरअसल, भारतीय क्रिकेटर कालरा को अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल कराने के लिए उम्र घटाकर दिखाई गई थी. जानकारी के मुताबिक इसके लिए कागजों में भी हेरफेर किया गया. आरोप है कि यह सब कालरा के माता-पिता ने किया. हालांकि, अब यह मामला कोर्ट पहुंच गया है.

जांच में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और स्कूल द्वारा जारी रिकॉर्ड/सर्टिफिकेट में कालरा की जन्मतिथि अलग-अलग है. दिल्ली पुलिस द्वारा तीस हजारी कोर्ट में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक कालरा की मूल जन्‍मतिथि 15 जनवरी 1998 है जबकि BCCI के रिकॉर्ड में उन्‍होंने जन्मतिथि 15 जनवरी 1999 बताई है.

चार्जशीट में कालरा के पिता और मां का नाम
पुलिस ने चार्जशीट में कालरा के पिता परवीन कुमार और मां रंजीत कौर का नाम शामिल किया है. दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा, ‘यह साफ है कि बेटे कालरा को दिल्ली की तरफ से क्रिकेट खिलाने के लिए उनके माता-पिता ने उनकी जन्‍मतिथि को बदला.

हालांकि, मनजोत के पिता ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि मनजोत की जन्मतिथि स्कूल में एक बार गलत लिखी गई थी जिसे बाद में ठीक करवाकर 1999 करवा दिया गया था.

बता दें कि पूर्व सांसद व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने 4 साल पहले वर्ष 2014-15 में इस मामले में केस दर्ज कराया था. जिसके बाद SIT इसकी जांच कर रही थी. SIT ने जांच शुरू की तो फर्जीवाड़े की सारी परतें खुलने लगीं।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago