टोक्यो: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को जापान ओपन के सिंगल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. वहीं बी. साई प्रणीत ने टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
जापान की अकाने यामागुची ने पांचवी सीड सिंधु को सीधे गेमों में 21-18, 21-15 से पराजित करते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 50 मिनट तक चला. चौथी सीड यामागुची 7,50,000 डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अब चीन की चेन यू फेई से भिड़ेगीं.
सिंधु और जापानी खिलाड़ी के बीच पहले गेम में दमदार टक्कर देखने को मिली. एक समय दोनों खिलाड़ी 14-14 से बराबरी पर थे, पर यामागुची ने इसके बाद अपने दमदार शॉट्स की मदद से गेम को 21-18 से जीत लिया. दूसरा गेम भी रोमांचक रहा. यहां एक समय स्कोर 6-6 से बराबर था और इस बार भी जापानी खिलाड़ी आगे निकलने में कामयाब रही. इसके बाद, सिंधु दूसरे गेम यामागुची के करीब भी नहीं पहुंच पाई और सीधे सेटों में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं.
रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी सिंधु को यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. यामागुची ने सिंधु को फाइनल में 21-15, 21-16 से मात दी थी. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 51 मिनट तक चला था.
इस बीच, प्रणीत ने पुरुष सिंगल इवेंट के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआटरे को सीधे गेमों में 21-12, 21-15 से पराजित किया. भारतीय खिलाड़ी ने यह मैच केवल 36 मिनट में ही अपने नाम कर लिया. सेमीफाइनल में उनका सामना जापान के केंटो मोमोटा के खिलाफ होगा.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…