पटना।। हिमा दास के छठे गोल्ड की राह में वीजा आड़े आ गया है। सपाला (पोलैंड) के ओलंपिक सेंटर में हिमा समेत ट्रेनिंग कर रहे 24 एथलीटों के शैनेगन वीजा की अवधि पांच अगस्त को समाप्त हो रही है, जबकि 28 अगस्त को ब्रनो (चेक रिपब्लिक) में होने वाली जोसेफ सेकर एथलेटिक मीट में हिमा और अन्य 16 एथलीटों को 400 मीटर में भाग लेना है। वीजा की अवधि अब तक नहीं बढ़ाई जा सकी है।
एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) कोशिश में लगी है कि किसी तरह एथलीटों के वीजा की अवधि बढ़ जाए और उन्हें प्राग मीट में खिलाया जा सके। अगर वीजा की अवधि नहीं बढ़ी तो सभी एथलीटों को सपाला से पांच अगस्त को वापस भारत लौटना होगा। अगले वर्ष होने वाले टोकियो ओलंपिक और 26 सितंबर से दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन यह किसी कीमत पर नहीं चाहती है कि हिमा और बाकी एथलीटों को वापस भारत बुलाया जाए। उसे खतरा है कि मानसून में होने वाली बीमारियां एथलीटों को चपेट में ले सकती हैं जिससे उनकी तैयारियां बेपटरी हो सकती हैं।
हिमा इस वक्त रूसी मूल की अमेरिकी कोच गेलिना बुखारिना के संरक्षण में सपाला में ट्रेनिंग कर रही हैं। पांच गोल्ड जीतने के बाद देश में छिड़ी बहस के दौरान हिमा ने चोरी छुपे मीडिया से बात कर ली। जब इसका पता कोच को लगा तो उन्होंने हिमा की मीडिया से बातचीत पर पाबंदी लगा दी। गेलिना पहले भी अनुशासन को लेकर हिमा पर सख्त रवैया अपना चुकी हैं।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…