कराटे

जिग जैग येलो ने रेड को 5 विकेट से पराजित कर “चैलेंजर कप” जीता

बक्सर 26 सितंबर: जिग जैग क्रिकेट एकेडमी द्वारा तथा जिला जदयू खेल-कूद प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जिग जैग चैलेंजर ट्रॉफी (चौबारा कप)के फाइनल मैच में जिग जैग यलो की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए जिग जैग रेड को 5 विकेट से पराजित कर ( चौबारा कप)पर कब्जा जमाया।

मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ अतिथि लता श्रीवास्तव तथा गोविंद जयसवाल ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया।इस शानदार आयोजन में जदयू जिला खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार राय, वरिष्ठ खिलाड़ी फरह अंसारी तथा दुर्गा प्रसाद वर्मा एवं जिग जैग क्रिकेट एकेडमी के संचालक पंकज वर्मा के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में जिग जैग क्रिकेट एकेडमी के जूनियर खिलाड़ियों की 4 टीम बनाई गई थी और टी-20 के तर्ज पर लीग मैच खेला गया जिसके अंक के आधार पर जिग जैग जलो तथा रेड ने फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल मैच 25-25 ओवर का खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिग जैग रेड ने निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 142 रन का स्कोर बनाया।जिसमें मनीष तिवारी ने सर्वाधिक 44 रन,ऋषि ने 26, अंकित साहनी ने 19,रिशु कुमार ने 14 तथा आदित्य कुमार ने 12 रन का योगदान किया।जिग जैग यलो की तरफ से निखिल ने दो,विशाल यादव, आदित्य सिंह,प्रेम जयसवाल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में खेलते हुए जिग जैग यलो की टीम ने 22.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।जिसमें अरशद ने धुआंधार 40 रन (14 गेंद) नाबाद प्रियांशु कुमार ने 31,सौरभ साहनी ने 23 तथा यशस्वी गोपाल ने 11 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। रेड की तरफ से आदित्य कुमार ने दो,कैसर खान,अभिषेक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में ढेर सारा पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया गया। पहले लीग मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार येलो टीम के निखिल कुमार को दिया गया,दूसरे मैच में रेड के अभिषेक कुमार,तीसरे मैच में येलो के विशाल यादव,चौथे मैच में ब्लू के विशाल कुमार,पांचवें मैच में ग्रीन के सनी कुमार,जबकि छठे मैच में येलो के विशाल यादव को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार इंग्लिश विलो बैट सनी कुमार को दिया गया।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मैन ऑफ द सीरीज अभिषेक कुमार, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर सौरभ साहनी तथा अंकुश कुमार,उभरता हुआ खिलाड़ी अमन फरीदी,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज स्पाइक जूता प्रेम जयसवाल तथा कैसर खान फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अरशद कुमार, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण आर्यन राय को दिया गया। इसके अलावा विजेता तथा उपविजेता ट्रॉफी तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया। पूरे प्रतियोगिता में अंपायरिंग का कार्य आशीष कुमार तथा विक्रम कुमार ने किया।जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग का कार्य उज्जवल चौबे ने किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

8 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago