पटना जिला सीनियर पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल शुरू

पटना 26 सितंबर: पटना जिला सीनियर पुरुष टीम का सेलेक्शन ट्रायल रविवार से राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम स्थित आरसीसी ग्राउंड पर शुरू हुआ।

यह जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि टीम के चयन के लिए गठित सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन आशीष घोषाल हैं जबकि अन्य सदस्यों में राजीव प्रसाद, संजय कुमार सिन्हा और रणधीर यादव हैं।सेलेक्शन ट्रायल का उद्घाटन बिहार क्रिकेट लीग के संयोजक ओमप्रकाश तिवारी ने किया।

सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि सेलेक्शन प्रक्रिया में अभी 50 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें बीसीसीआई के सीनियर ग्रुप में खेल चुके खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रणजी खेल चुके खिलाड़ियों ने रिपोर्ट किया जिसमें बाबुल कुमार, समर कादरी, कुमार मृदुल, कुमार रजनीश, शशीम राठौर, अभिजीत साकेत, केशव कुमार, विवेक कुमार, कमलेश सिंह, सूरज कश्यप समेत कई अन्य शामिल हैं।

 

इस मौके पर पटना जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, बीसीए अध्यक्ष के सलाहकार मधु शर्मा, ट्रायल संयोजक रुपक कुमार, एमपी वर्मा, अभिनव कुमार, रौशन कुमार संटू मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago