पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) विजयी।

पूर्णिया 26 सितम्बर : आज स्थानीय गुलाब डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 37 वा मैच मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब ( रेड ) बनाम रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड ) के बीच खेला गया।

मधुबनी मास्टर क्रिकेट क्लब (रेड) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मधुबनी मास्टर (रेड) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच me 28.1 ओवर  में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाए । मधुबनी मास्टर (रेड) के बल्लेबाज जयदीप ने 34 रन, मोनू प्रसाद ने 25 रन, इरशाद आलम ने 28 रन बनाए।रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) के गेंदबाज अनुरंजन ने 5.1 ओवर में 22 रन देकर 04 विकेट, अमर ने 05 ओवर में 38 रन देकर 02 विकेट हासिल किए।

152 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) की टीम 24.3 ओवर में 05 विकेट खो कर 156 रन बना ली और लक्ष्य को हासिल कर लिया। रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) के बल्लेबाज शैलेश ने 66 रन एवं अक्षय ने 38 रन बनाएं। मधुबनी मास्टर (रेड) के तरफ से गेंदबाजी में सत्यम ने 5.3 ओवर में 34 रन देकर 02 विकेट, निशांत सहाय ने 04 ओवरमें 23 रन देकर 01 विकेट लिया। रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) ने इस मैच 06 विकेट से जीता।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) के गेंदबाज अनुरंजन को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं स्टेट पैनल अंपायर नय्यर अली एवं स्कोरर विकल्प कुमार ।कल का मैच सीनियर डिवीज़न – मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब (रेड) बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए)

मैच के दौरान उपस्थित सदस्य संघ के अध्यक्ष समी अहमद, सचिव गौतम चौधरी, संयुक्त सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डॉ पी के सिंह, कोषाध्यक्ष मंजीत राज, सरजील अशर, अभिषेक ठाकुर,विजय कुमार,सहादत हुसैन आदि थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago