झारखंड खिलाड़ियो के लिए खुशखबरी सीसीएल जल्द खोलेंगी अपनी एकेडमी।

Khelbihar.com

राँची/झारखंड:- राज्य सरकार के साथ होटवार में झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) द्वारा खेल अकादमियों की स्थापना के बाद अब CCL अपनी खुद की खेल अकादमियों की स्थापना करने जा रहा है। जानकारी मिली है कि प्रथम दौर में CCL की सभी 15 एरिया में कम से कम एक खेल अकादमी खोलने का नीतिगत निर्णय लिया जा चुका है।

अकादमियां इस साल के अंत तक शुरू हो जाएंगी। संभव है कि मंगलवार को बी एंड के एरिया के करगली मैदान से CCL के CMD ग्रामीण अंतर क्षेत्रीय CCL ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दें। CCL के अधिकारी पिछले तीन माह से इस विषय पर मंथन कर रहे थे और अंततः अकादमी खोलने पर नीतिगत निर्णय लिया जा चुका है।

जानकारी मिली है कि CCL फुटबॉल, हॉकी व क्रिकेट की अकादमी से शुरुआत करने जा रहा है। आनेवाले दिनों में एथलेटिक्स व तीरंदाज़ी पर भी उसकी नज़र है। 14 साल से कम उम्र के बच्चों (बालक एवं बालिका) का चयन किया जाएगा और उन्हें CCL में कार्यरत खिलाड़ी-कोच प्रशिक्षण देंगे। जहां CCL में कार्यरत खिलाड़ी-कोच नहीं होंगे वहां पर बाहर से कोच को एक निश्चित मानदेय पर रखा जाएगा। चयनित बच्चों के ठहरने, खाने व प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था CCL के एरिया में मौजूद स्टेडियम व अन्य स्थानों पर की जाएगी। CSR के बजट से ये पूरा कार्यक्रम किया जाएगा।

खेल अकादमियों के निर्माण के बहाने प्रत्येक एरिया में मौजूद स्टेडियम, मैदान, ड्रेसिंग रूम, छात्रावास, शौचालय जैसे भौतिक संसाधनों को भी दुरुस्त करने की योजना है। JSSPS से नजदीकी तौर पर जुड़ने के बाद खेल के नाम पर आधारभूत संरचनाओं के रिपेयरिंग की मलाई को लेकर CCL अधिकारियों की आंखें खुलती जा रही हैं।

कभी खिलाड़ियों का सबसे बड़ा नियोक्ता रहे CCL में 20-25 वर्षों के दौरान एक भी खिलाड़ी की नियुक्ति नहीं हुई है। अब CCL खिलाड़ियों को तैयार करने में जुट रहा है। इस विरोधाभास को दूर करने की दिशा में भी CCL को स्वयं आगे आना होगा। JSSPS के निर्माण से पहले CCL खेल को लेकर कितना संजीदा था इसे सिर्फ एक बात से समझा जा सकता है। जिस CCL की क्रिकेक्ट टीम के लिए महेंद्र सिंह धौनी खेलते थे, उस टीम ने डेढ़ दशक से क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। पिछले 3 साल से टीम फिर से खेल रही है लेकिन बगैर अनुबंध पर रखे स्तरीय खिलाड़ी के।

CCL खेल का भला चाहता हैं तो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सबसे पहले अपने यहां नौकरी दें। सकारात्मक माहौल बनने के बाद अकादमी खुले तो बेहतर परिणाम आएंगे। वैसे JSSPS के अधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्टेडियम बद से बदतर होते जा रहे हैं और CCL के कर्णधार नई स्किम में जुटे हैं। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago