Categories: Uncategorized

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंडिया टीम की घोषणा 19 जुलाई को,देखे किसे मिलेगा मौका

Khelbihar.com

पटना।। विश्व कप के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन वेस्टइंडीज में शुरू होगा। अगले महीने से खेले जाने वाली इस सीरीज में टी-20, वन-डे के बाद टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय में शुक्रवार 19 जुलाई को इस कैरेबियाई दौरे के लिए टीम का एलान होना है।

माना जा रहा है कि इस दौरे में टीम के कई खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जाएगा। टीम मैनेजमेंट के दिमाग में अब 2020 टी-20 विश्व कप और 2023 विश्व कप चल रहा है, ऐसे में बोर्ड पुराने घोड़ों पर शायद ही दांव लगाना चाहेगा। दौरे की शुरुआत 3 अगस्त से हो रही है। टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जगह को लेकर संशय बरकरार है।

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद माना जा रहा था कि धोनी संन्यास ले लेंगे। मगर, अभी इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं, बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो 38 वर्षीय धोनी को संन्यास के बारे में सोचना होगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी-20 और वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago