पटना।। भले ही विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई हो, लेकिन इंडिया ‘ए’ का लगातार अच्छा खेल जारी है। वेस्टइंडीज ‘ए’ को दूसरे मैच में 65 रन से हराते हुए युवा भारतीय शेरों ने पांच मैच की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
एंटीगुआ में खेले गए इस गैर अधिकारिक मुकाबले में ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (85) और शुभमन गिल (62) के अर्धशतकों के बाद तूफानी पेसर नवदीप सैनी (5/46) चमके। भारत ‘ए’ ने आठ विकेट पर 255 रन बनाए।
गिल-गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 151 रन जोड़े। कप्तान मनीष पांडे ने 27, हनुमा विहारी ने 23 और किशन ने 24 रन बनाए। जवाब में विंडीज ‘ए’ की टीम 43.5 ओवर्स में 190 रन पर ही ढेर हो गई।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…