Categories: झारखण्ड

झारखण्ड इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 14 (प्लेट ग्रुप) क्रिकेट टूर्नामेंट लातेहार में 2 अप्रैल से,

[ad_1]

लातेहार 31 मार्च: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन के तत्वाधान में होने वाले अंतर जिला अंडर 14 प्लेट ग्रुप के मैच आगामी 2 अप्रैल से होने हैं l झारखंड के 4 जिलों में से एक लातेहार जिला में भी यह मैच के आयोजन कराने की जिम्मेदारी लातेहार जिला क्रिकेट एसोशिएशन को दी गई है l यह टूर्नामेंट 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक लातेहार जिला खेल स्टेडियम में होगा । इसकी जानकारी लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया की इसमें चतरा , पलामू , गढ़वा तथ लातेहार के खिलाड़ी लातेहार में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे l इतने बड़े टूर्नामेंट की सफल मेजबानी को लेकर एलडीसीए की एक बैठक संघ के कार्यालय में की गई l टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई और टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए कार्य का बंटवारा भी किया गया l एलडीसीए के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही गयी l

2 अप्रैल को होने वाले उद्घाटन समारोह में आए आगन्तुको के स्वागत अध्यक्ष श्री पंकज कुमार सिंह , वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह तथा सचिव अमलेश कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा । जिला खेल स्टेडियम का प्रभार सचिव अमलेश कुमार सिंह को दिया गया । खिलाड़ियों के ठहराने की व्यवस्था तथा साफ सफाई की देख रेख सुरेंद्र प्रसाद तथा शिव प्रसाद गुप्ता को दिया गया । वही भोजन की व्यवस्था का प्रभार नीरज कुमार सिंह तथा प्रकाश कुमार को बनाया गया ।

जेएससीए ऑफिशियल के साथ और सहयोग करने की जिम्मेवारी लाल आशीष नाथ शाहदेव को दिया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मार्केटिंग की जिम्मेवारी संघ के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्विवेदी तथ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को दिया गया । प्रतिदिन मैदान को मैच के पूर्व पिच तथा ग्राउंड की साफ सफाई तथ पिच मार्किंग कर ग्राउंड तैयार करने की जिम्मेवारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में समरेश बादल , चंदन कुमार सिंह तथा प्रभात कुमार यादव को दी गई l पूरा टूर्नामेंट का प्रभार में सचिव अमलेश कुमार सिंह रहेंगे जो टूर्नामेंट्स से जुड़े सभी व्यवस्थाओं का ख्याल रखेंगे तथा जेएससीए के निर्देशों का अक्षरसह पालन कराएंगे l

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago