66वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बिहार बॉल बैडमिंटन टीम घोषित

पटना 31  मार्च : जयपुर ( राजस्थान ) में 31  से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 66वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी है।

टीम की घोषणा करते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार टीम की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता -सह- बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रो.नवल किशोर यादव, संघ की उपाध्यक्ष-सह-जदयू प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता, उपाध्यक्ष -सह- जीएसटी अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मंडल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन कुमार गुप्ता, आजीवन सदस्य उपेन्द्र सिंह,जयंत सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

श्री शंकर के अनुसार घोषित टीम इस प्रकार है :-
पुरूष वर्ग – दीपक प्रकाश रंजन ( कप्तान ),बादल कुमार ( पुलिस एकेडमी ), रवि रंजन कुमार, विनोद कुमार धोनी ( वैशाली ),राजू कुमार, अंकित कुमार ( बेगूसराय ),रामा शंकर ( सीतामढ़ी ),राहुल कुमार ( नवगछिया ),राजा कुमार ( पटना ),राहुल कुशवाहा ( सिवान )। प्रशिक्षक – धीरज कुमार ( पटना ), प्रबन्धक – सत्यम कुमार ( मधेपुरा )।
महिला वर्ग – संगीता कुमारी( कप्तान ),तुलसी कुमारी ( पूर्वी चम्पारण ),नेहा रानी ( पटना ),सोनाली घोष ( पुलिस एकेडमी ),शिल्पी कुमारी,प्रिया सिंह,कविता कुमारी ( वैशाली ),खुशबू कुमारी ( सारण ),युक्ता रानी,पूनम कुमारी ( बेगूसराय )।प्रशिक्षक – मुसर्रत जहाँ ( पटना ), प्रबंधक – रजनी गंधा ( पूर्वी चम्पारण )।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago