डायनामिक कृषांग क्रिकेट:- एस.आर.एम सीसी ने बाबुटोला एकादश को 5विकेट से हराया।

khelbihar.com

Banka: आर,एम के स्कूल के मैदान पर बाँका जिला खेल संघ एंव बाँका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का चौथा क्वाटर फाइनल मैच एस,आर,एम, क्रिकेट क्लब बाँका बनाम बाबुटोला एकादश के बीच खेला गया ।

25- 25ओवरों के इस मैच में एस,आर,एम, टीम ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और बाबुटोला एकादश 150 रन पर ही रोक कर अपनी जीत की इबारत लिख दी । बाबुटोला एकादश 19•3 ओवरों में ही 150 रन बनाकर आॅल आउट हो गया,

हालांकि इस टीम के ऊर्जा वान खिलाडी प्रिंस प्रकाश ने 8 × 4और 1 × 6 की मदद से 44 गेंद में 50 रन ठोक दिया लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाजों ने विकेट पर टिकने जहमत नहीं उठाए । वैसे एस,आर,एम, के गेंदबाज सत्यम् ने बाबुटोला अन्य बल्लेबाजों को चलने भी नहीं दिया, इसने 5 ओवर में 19 रन देकर 4बल्लेबाजों को आउट किया ।

जबाबी पाली खेलने उतरी एस,आर,एम, टीम ने केशव कुमार द्वारा मात्र 36 बाॅल पर चार चौके और चार छक्के की मदद से नावाद 48 रन बनाकर मैच पाँच विकेट से जीत लिया । एस,आर, एम, टीम ने 19 • 1 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाए ।बाबुटोला टीम की ओर से सद्दाम ने चार ओवर में उनचालीस रन देकर दो विकेट लिया ।

आज सरफराज और सुमन शेखर ने उम्दा अंपायरिंग की और स्कोरर के रूप में क्षितिज सिंह ने भी सराहनीय योगदान दिया ।क्रिकेट कमिटी ने एस,आर, एम, के सत्यम् को आज मैन ऑफ दि मैच चुना, जिसे डायनामिक इंडिया ग्रुप के संगठन प्रभारी सन्नी साह ने मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया ।इस अवसर पर जिला खेल संघ के सचिव शिव नारायण झा, बाँका जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चंदन चौधरी, सुधांशु कुमार नीरज कुमार, आशीष मोदी, मणिकांत मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे । के,पी चौहान ,बाँका ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

7 minutes ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago