Muzaffarpur: जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 का “बी” डिवीज़न लीग में आज खेले गए रोहुआ हाई स्कूल के मैदान में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी रेड ने पंकज फाउंडेशन को 15 रनों से हराया।
टॉस संस्कृति क्रिकेट एकेडमी रेड के कप्तान सचिन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाया,जिसमे रत्नेश ने 28,सचिन ने 21 और हिमांशु ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में पंकज फाउंडेशन की ओर से युवराज और सफदर ने 3-3 विकेट और संजय,अमित और सूरज ने 1-1 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य 140 रन का पीछा करते हुए पंकज फाउंडेशन की टीम 124 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमे विवेक ने 27 रन,विक्की 14,आदित्य 11 और अमित ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी रेड की ओर से विशाल ने 4 विकेट,आरफीन ने 3,सचिन ने 2 और हिमांशु ने 1 विकेट लिए।शानदार गेंदबाजी के लिए संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के विशाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आज के अंपायर थे रवि पराशर और विकास।”बी” डिवीज़न का अगला मैच 21/2/20 को कांटी हाई स्कूल के मैदान पर मालीघाट क्रिकेट एकेडमी बनाम ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी होगा।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…