Categories: Bihar Cricket News,

डायनामिक कृषांग क्रिकेट :- बी.सी.ए क्रिकेट क्लब 87रनों से जीतकर फाइनल में

Khelbihar.com

Banka: अंग देश के महान सपूत शहीद सतीश के स्मृति में बाँका जिला मुख्यालय स्थित आर एम के स्कूल के मैदान पर बाँका जिला खेल संघ और बाँका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का दूसरा सेमीफाइनल एस,आर, एम, क्रिकेट क्लब और बी,सी, ए, क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

एस,आर, एम, टीम ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।
बल्लेबाजी करने को उतरी बी, सी, ए, टीम के बल्लेबाजों ने 7 विकेट खोकर 167 रन बनाया । इसमें सबसे अधिक इस्तियाक ने 37 बाॅल पर 7 चौके की मदद से 39 रन बनाया ।जबकि एस,आर, एम, टीम की ओर से विश्वजीत ने 5 ओवर में 20 रन खर्च कर 2 विकेट झटक लिया ।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस, आर,एम, टीम का विकेट नियमित अंतराल पर गिरता रहा और पूरी टीम 17•2 ओवरों में ही मात्र 80 रन बनाकर आॅल आउट हो गया ।इस टीम के दो बल्लेबाजों ने ही दहाई का आँकड़ा छू पाया ।जिसमें एस,आर, एम, का गेंदबाज विश्वजीत ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाया । बी,सी, ए, की टीम के गेंदबाज मिलन ने 2 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट झटक लिया । मिलन ने 14 रन भी बनाया था ।

इसलिए आयोजन समिति ने मिलन को ही मैन ऑफ दि मैच के लिए चुना और डायनामिक इंडिया ग्रुप के उपाध्यक्ष बिभाष यादव ने मिलन को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया । अंपायर के रूप में लाल मणि मिश्रा और प्रभाष कश्यप ने सराहनीय योगदान दिया जबकि स्कोरिंग मदन कुमार ने किया ।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बाँका जिला खेल संघ के सचिव शिव नारायण झा, बाँका जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चंदन चौधरी, सुधांशु कुमार नीरज कुमार, संजीव कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । * के पी चौहान, बाँका ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago