मुज़फ़्फ़रपुर: दिनांक 21 / 02 / 2020 को मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट संघ के निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज कुमार मिश्रा ने प्रेस विग्यप्ति जारी कर बताया कि जिला संघ के चुनाव के लिए 5 उमीदवार बैध पाए गए है।
अपराह 3 बजे मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के प्रबंधन समिति के चयन हेतु निर्धारित चुनाव की प्रक्रिया में उम्मीदवारों द्वारा समर्पित नामांकन पत्रों की जांच की गयी ।
कार्यालय से 7 ( सात ) नामांकन पत्र निर्गत हुए थे , एवं पूर्व निर्धारित समय सीमा के अंदर चल 5 ( पांच ) नामांकन पत्र प्राप्त हुये ! सारे नामांकन पत्र निर्धारित मापदंड पर सही पाये गये । प्राप्त नामांकन पत्रो के अवलोकन के उपरांत निम्नलिखित व्यक्तियों के नामांकन पत्र निम्नलिखित पदों के लिए वैध पाये गये ।
उम्मीदवारोके नाम व पद
श्री नीरज कुमार (कोषाध्यक्ष)
श्री रवि किरण (अध्यक्ष )
श्री अमरेंद्र कुमार (संयुक्त सचिव)
श्री उदय शंकर शर्मा (सचिव)
श्री राजेश कुमार (उपाध्यक्ष)
उपरोक्त पांच व्यक्ति अलग अलग पदों के लिए जैसा की ऊपरतालिका में दर्शाया गया है , उम्मीदवार घोषित किये गये !
दिनांक 23 / 02 / 2020 को , जो नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि है अतः 24 को अंतिम उमीदवारों की सूची जारी की जाएगी ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…