तिहरी जिला क्रिकेट लीग में भट्ट क्रिकेट क्लब और प्लेयर्स इलेवन की टीम जीती ,देखे

[ad_1]

टिहरी 17 अप्रैल: जिला क्रिकेट संघ टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज दो मुकाबले खेले गये .आज के पहले मुकाबले में भट्ट क्रिकेट क्लब ने देवभूमि क्लब को 6 विकेट से तथा दुसरे में प्ल्येर्स इलेवन ने विकास एकेडमी सीनियर को 175 रनों से पराजित किया .

आज के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवभूमि क्लब की टीम सबसे ज्यादा शिवम के 22 रनों के मदद से 22.2 ओवर में 86 रन बनाकर ढेर हो गया .गेंदबाजी में अभिनव को पांच विकेट ,शिवम् और अजय को दो दो विकेट तथा पवन को एक विकेट मिला . जबाब में उतरी भट्ट सीसी की टीम 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे अभिनव ने 20 रन,शिवम् और विपिन ने 17-17 रन बनाया .गेंदबाजी में रोहित को दो ,अमित और शिवम् को एक एक विकेट मिला .

दुसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्लेयर्स इलेवन के बल्लेबाज अभिषेक के 109 रन ,मयंक के 49 रनों की मदद से निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 268 रनों का स्कोर बनाया .गेंदबाजी में अवतार और अखिल को दो दो विकेट हर्ष और रेज़ी को एक एक विकेट मिला .जबाब में बल्लेबाजी करते हुए विकास एकेडमी की टीम 20 ओवर में सिर्फ 93 रन बनाकर ढेर हो गया .जिसमे विशाल 27 रन और विनय 24 रनों का योगदान किया .

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago