नई दिल्ली 17 अप्रैल: इंडिया में इस साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है. अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हिस्सेदारी पर सवालिया निशान लगा हुआ है.

भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव होने की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिलने के कयास लगाए थे. लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम हिस्सेदारी लगभग तय हो गई है.

पाकिस्तान के क्रिकेटरों को भारत में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये वीजा मिलेगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद को बोर्ड सचिव जय शाह ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद यह जानकारी दी. शाह ने शुक्रवार को हुई बैठक में वीडियो कांफ्रेंस में यह जानकारी दी.

जय शाह ने यह भी बताया गया है कि टी20 विश्व कप भारत में नौ स्थानों पर खेला जाएगा. इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा.

इन 9 स्थानों पर होगा आयोजन

अहमदाबाद के अलावा अन्य 8 स्थानों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, धर्मशाला और लखनऊ का नाम शामिल है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago