तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा के बीच मुकाबले से प्रो कबड्डी लीग के बहुप्रतीक्षित सातवें सीजन का आगाज शनिवार से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रतियोगिता का मार्की मैच शाम को होगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स का मुकाबला तीन बार की विजेता टीम पटना पाइरेट्स से इसी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले 6 सीजन की सफलता के बाद, आयोजकों ने इस बार नए फॉर्मेट में यह लीग कराने का फैसला किया है।
इस बार फैंस को उनकी पसंदीदा टीम को किसी विपक्षी टीम के खिलाफ डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में दो बार भिड़ते देख सकेंगे। लीग का सातवां सीजन 20 जुलाई से 19 अक्टूबर तक खेला जाएगा जिसमें कुल 72 मैच होंगे।
तीन महीने चलने वाला यह सीजन देश के 12 शहरों में आयोजित होगा, जिसके मुकाबले हैदराबाद, पटना, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नै, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, जयपुर, पंचकूला और ग्रेटर नोएडा में खेले जाएंगे। प्लेऑफ की जगह फिलहाल तय नहीं की गई है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…