लगभग 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में आउट हुई यह क्रिकेटर,देखे रिपोर्ट।

Khelbihar.com

क्रिकेट की दुनिया में एक ऑस्‍ट्रेलियन क्रिकेटर ने कमाल कर दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की बल्‍लेबाज एलिस पैरी टेस्‍ट क्रिकेट में लगभग चार साल बाद आउट हुई हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ महिला एशेज टेस्‍ट के दूसरे दिन पैरी को लौरा मार्श ने आउट किया।

ऑस्‍ट्रेलियन बल्‍लेबाज 116 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। लेकिन इसमें भी इतिहास बन गया क्‍योंकि वह इससे पहले टेस्‍ट क्रिकेट में साल 2015 में आउट हुई थीं। इसके बाद 3 साल 11 महीनों और 6 दिन में उन्‍होंने 655 गेंदों का सामना किया और 329 रन बनाए। इंग्‍लैंड के खिलाफ अभी चल रहे टेस्ट मैच से पहले उन्‍होंने दोहरा शतक लगाया था। 2017 में उन्‍होंने नाबाद 213 रन की पारी खेली थी।

पैरी के रिकॉर्ड में एक तथ्‍य यह भी है कि पिछले 4 साल में उनका यह तीसरा ही टेस्‍ट मैच है। 2015 में वह 11 अगस्‍त को इंग्‍लैंड के खिलाफ 13 रन बनाकर आउट हुई थी। इसके बाद नवंबर 2017 में खेले गए टेस्‍ट में उन्होंने नाबाद डबल सेंचुरी लगाई। अब उनके बल्‍ले से शतक निकला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

12 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

20 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago