दुती चंद जीती गोल्डमेडल पर विश्व चैंपियनशिप के लिए नही की क्वालिफाइ,

Khelbihar.com

Patna.फर्राटा धाविका दुती चंद ने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट में सौ मीटर दौड़ 11.38 सेकंड के साथ जीती। हालांकि वह दोहा विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मार्क (11.24 सेकंड) को नहीं छू सकीं। तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन ने रजत और पश्चिम बंगाल की हिमश्री राय ने कांसा जीता। पुरुषों में कर्नाटक के विद्या सागर (10.59 सेकंड) चैंपियन बने।

हरियाणा के नुजरत अली (10.66 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश की पारुल चौधरी (10:04.19 मिनट) ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में ओलंपियन सुधा सिंह (10:04.55मिनट) को पछाड़कर पीला तमगा जीता। हरियाणा की प्रीति लांबा (10:13.42 मिनट) तीसरे स्थान पर रहीं। पारुल 5000 मीटर में भी चैंपियन बनी थी। उत्तर प्रदेश के अजय सरोज (3.44.66 मिनट) ने 1500 मीटर दौड़  में बाजी मारी।

गुजरात के अजीत कुमार दूसरे और दिल्ली के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। केरल के एथलीट पुरुष वर्ग में 64 और महिला वर्ग मेें 80 अंक लेकर कुल 144 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बने। ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हरियाणा की अंजलि देवी और ईरान के  महादी प्रिरिजहान को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ महिला व पुरुष खिलाड़ी चुना गया। 

साबले का मीट रिकॉर्ड 

विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके महाराष्ट्र के 24 वर्षीय साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज 8:33.19 मिनट के नए मीट रिकॉर्ड के साथ जीती। महिलओं की चार गुणा 100 मीटर रिले तमिलनाडु की धनलक्ष्मी, रेवथी, आरएस रामराज और अर्चना सुसींद्रन (45.69 मिनट) की चौकड़ी ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ अपने नाम की। 

एलेक्स हुए चोटिल : पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले में एएफआई ए की टीम में शामिल एलेक्स एंथोनी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बाहर हो गए इससे टीम रेस पूरी नहीं कर पाई।  स्पर्धा का स्वर्ण श्रीलंका, रजत केरल और कांसा दिल्ली ने जीता। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago