बिहार क्रिकेट में प्रतिभा खिलड़ियों को छोर आगे-पीछे घूमने वाले का हुआ चयन:-बिनय झा

Khelbihar.com

Patna:– बिहार क्रिकेट संघ के साथ भी और बिहार क्रिकेट के खिलाफ भी रहने वाले बिहार के अंपायर बिनय झा ने बिहार क्रिकेट संघ के खिलाफ एक बार फिर खुल कर बाते रखी है।।

बिनय झा ने अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर हमेसा चर्चा में रहते है,कभी बिहार क्रिकेट संघ के खिलाफ बोलने बालो को जबाब देते है तो कभी खुद वह बिहार क्रिकेट में हो रहे गलत गतिविधियों को बताते है हालांकि श्री झा का कहना है कि हम किसी के खिलाफ नही है हम क्रिकेट के साथ है बस क्रिकेट होना चाहिए।।

शुक्रवार को बीसीए ने अंडर-16 के 49 खिलाड़ियो के लिस्ट जारी की है,जिसके बाद बिनय झा ने अपने फेसबुक पोस्ट में शनिवार को एक पोस्ट डाला है,

उन्होंने लिखा है कि कुछ जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने अपने चहते खिलाड़ियों का अच्छा ख्याल रखा है । प्रतिभा खिलाड़ियों को दरकिनार करके आगे पीछे घूमने वाले खिलाड़ियों को विशेष ध्यान दिए हैं । इसका सबूत भी मेरे पास है ।आगे पीछे घुमने वाली बातें है या माल कमाने का ये तो ऊपर वाले ही जाने । किसी भी खिलाड़ियों के प्रतिभा को कब तक दबा पाएँगे और जिनका सलेक्शन हुआ है वह मैच में कितने रन बनाएँगे, उस पर नजर रहेगा ।।

इससे साफ होता है कि अंडर-16 के चयन में प्रतिभा वाले खिलाड़ियो को न चयन करके ऐसे खिलाड़ियो को चयन किया गया है जिनका पहुँच बहुत दूर तक का हो,अब यह तो मैच होने के बाद ही पता चलेगा?

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago