[ad_1]
दुमका 18 मार्च: झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के दिशा निर्देश के बाद झारखण्ड के जिला इकाई अपने अपने जिले में ट्रायल आयोजित कर रहा है .इसी बिच दुमका जिला क्रिकेट संघ ने भी जिले के अंडर 14 खिलाडियों की तिथि की घोषणा कर दिया है . दुमका जिला क्रिकेट संघ के सचिव ललित पाठक ने बताया की अंडर 14 का ओपन ट्रायल 20 मार्च दिन शनिवार को ए टीम क्रिकेट ग्राउंड दुमका में दिन के10 बजे से होगा ।
इस ओपन ट्रायल में जिला भर के 14वर्ष से कम उम्र के बालक भाग ले सकते हैं । ओपन ट्रायल में भाग लेने वाले क्रिकेट खिलाड़ी अपने साथ 2 फोटो , डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र , स्कूल का पंजीयन प्रमाण पत्र , आधार कार्ड लेकर आएंगे । उन्होंने बताया कि जेएससीए के तत्वावधान में होने वाला अंतर जिला क्रिकेट लीग की तैयारी हेतु ओपन ट्रायल किया जा रहा है । इसमें 24 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा । वहीं अंडर 14 का अंतर जिला क्रिकेट लीग 01अप्रैल से होना है । मुख्य चयनकर्ता के रूप में उमेश कुमार राउत, विश्वजीत चटर्जी, राजा पाल एवं अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। गोविंदा तिवारी मीडिया प्रभारी जिला क्रिकेट संघ दुमका।
[ad_2]
Source link
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…