बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट)लीग में अभिषेक के अर्धशतक से विश्वामित्र क्रिकेट क्लब की रोमांचक जीत

बक्सर 18 मार्च: बुधवार 17 मार्च को खेले गये  बक्सर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में विश्वामित्र क्रिकेट क्लब ने सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब दलसागर को 11 रन के अंतर से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वमित्र क्रिकेट क्लब ने अभिषेक के 52 रन के सहयोग से अपने सभी विकेट खोकर 164 रन का स्कोर बनाया। इसके अलावा आशीष ने 22, राहुल ने 10 रन का स्कोर किया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सका। अतिरिक्त के रूप में 35 रन बने। सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब की तरफ से आदर्श , संदीप एवं निहाल ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। शेष बल्लेबाज रन आउट हुए।

इसके जवाब में खेलते हुए सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। जिसमें निहाल ने सर्वाधिक 53 रन,निरंजन ने 34 तथा मधुकर ने 15 रनों का योगदान मुख्य रूप से किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक में पहुंचने में नाकाम रहे ।अतिरिक्त के रूप में 27 रन बने। विश्वामित्र क्रिकेट क्लब की तरफ से राहुल, अमरेश, अमन तथा अरशद ने दो-दो विकेट जबकि राहुल वर्मा ने एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार एक रोमांचक मुकाबले में विश्वामित्र क्रिकेट क्लब 11 रन से जीत गया।

मैच में अंपायर कौशल राय तथा मृत्युंजय गोस्वामी थे जबकि स्कोरर जावेद अली थे। कल जूनियर डिवीजन का मैच खेला जाएगा। डुमराव क्रिकेट एकेडमी तथा डायमंड क्रिकेट क्लब,बक्सर के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago