द्रविड़ को मिले ‘हितों के टकराव’ के नोटिस पर कुंबले ने दिया ये बयान

Khelbihar.com

दिल्ली।। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ इन दिनों ‘हितों के टकराव’ के मामले में फंसे हुए हैं। उन्हें इसके लिए नोटिस भी भेजा जा चुका है। द्रविड़ को मिले नोटिस के बाद अनिल कुंबले ने भी अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हर पेशेवर व्यक्ति के साथ इस तहर के हितों के टकराव होते हैं लेकिन इससे ज्यादा अहम यह है कि इसे किस तरह से संभाला जाता है और कैसे इनका सामना किया जाता है।

कुंबले ने एएनआई संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे लगता है कि हर पेशेवर व्यक्ति के साथ हितों के टकराव होते हैं। आप कैसे उनका सामना करते हैं, आप किस तरह उसमें शामिल होते हैं, यह काफी अहम रहता है। जब लोगों को पता चलता है कि आप किसी भी पेशे में किस तरह से शामिल हैं, तो मुझे नहीं लगता कि किसी तरह के हितों के टकराव का मामला बनता है।

कुंबले ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर क्रिकेटर को हितों के टकराव जैसे मामलों से गुजरना पड़ता है। बहुत कम ही ऐसे क्रिकेटर हैं जो भारत के लिए खेले हैं और उनमें से आधे ही जीवित हैं। इसलिए केवल वही इस खेल में योगदान देते हैं। यदि आप उन्हें भी इस तरह के मामलों में शामिल करेंगे तो मुझे लगता है कि किसी और को ही क्रिकेट के योगदान के लिए देखना होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago